Primary Teacher Recruitment 2026: 11,000 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जल्द देखें पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया
सरकारी शिक्षक बनने का मौका, अप्लाई करना न भूलें!

सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने Vidya sahayak Recruitment 2026 के तहत भर्ती का ऐलान किया है। इस Recruitment के अनुसार, गुजरात के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में कुल 11,000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती खास तौर पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए गुजराती माध्यम के स्कूलों में की जा रही है।

भर्ती की मुख्य जानकारी !
- कुल पद: 11,000 वैकेंसी।
- क्लास: कक्षा 1 से 5 तक के लिए।
- स्कूल का माध्यम: गुजराती माध्यम।
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन।
कौन कर सकता है अप्लाई ?
- शिक्षित योग्यता: उम्मीदवार ने 12वीं पास करने के साथ-साथ ग्रेजुएशन और टीचर ट्रेनिंग कोर्स (D.El.Ed या B.Ed) किया हो।
- TET-1 परीक्षा: उम्मीदवार का TET-1 पास होना अनिवार्य है।
- गुजराती भाषा: क्योंकि यह भर्ती गुजराती मीडियम स्कूलों के लिए है, इसलिए आपको गुजराती भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- चयन का आधार: इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) के आधार पर किया जाएगा। यानी आपकी पुरानी मेहनत ही आपको सरकारी नौकरी दिला सकती है।

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- आवेदन शुरू होने की तारीख: प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 24 अप्रैल 2026 (जल्द अप्लाई करें)।
आवेदन कैसे करें ?
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के योग्य हैं, वे 24 अप्रैल तक गुजरात शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
