Sarkari Jobs

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सिपाही बनने का सपना होगा पूरा! यहाँ देखें 2026 भर्ती की पूरी जानकारी

|

मेरे प्यारे बिहारवासियों, Hndscope पर आज हम एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं |

बिहार के उन तमाम युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार खबर निकलकर सामने आ रही है, जो खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं। बिहार पुलिस चयन परिषद (CSBC) ने सिपाही (Constable) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
खासकर हमारे बिहार के युवाओं के लिए और आसपास के राज्य के अभ्यर्थी, जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए अब तैयारी में जुटने का समय आ गया है। इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से जनेंगे |

Bihar Police Recruitment 2026: मुख्य विवरण |

विवरण जानकारी
पद का नाम :कांस्टेबल (सिपाही)
कुल पदों की संख्या :21,391 (संभावित)
योग्यता :12वीं पास
उम्र सीमा :18 से 25 वर्ष
आवेदन माध्यम :ऑनलाइन

उम्र सीमा और योग्यता (Eligibility)

बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो:

  • सामान्य वर्ग (General): 18 से 25 वर्ष।
  • OBC/EBC: नियमानुसार आयु में छूट दी गई है।
  • SC/ST: नियमानुसार 5 वर्ष की छूट।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)



बिहार पुलिस में चयन होने के लिए आपको दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा:

  1. लिखित परीक्षा: यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी, यानी इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): आपकी फाइनल मेरिट इसी आधार पर बनेगी। इसमें दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक शामिल है।

Hndscope की सलाह: भर्ती की तैयारी के लिए अब आपके पास समय बहुत कम है। लिखित परीक्षा के साथ-साथ अपनी फिजिकल ट्रेनिंग भी अभी से शुरू कर दें। पिछली बार की तरह आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने की समस्या रहती है।

निष्कर्ष:

अगर आप भी बिहार पुलिस में शामिल होकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें। अगर आपको फॉर्म भरने या किसी अन्य जानकारी में समस्या आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछें। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *