About Us

Hndscope परिवार का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया! आपकी आवाज़ और आपका भरोसा ही हमारी असली ताकत है। आइए, साथ मिलकर सूचना के इस सफर को और भी बेहतर बनाते हैं।

Hndscope: ख़बरों का नया अंदाज़ |

नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम प्रकाश है और मैं समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला हूँ।

मैंने Hndscope की शुरुआत बस एक छोटे से मकसद के साथ की है |—कि आज के इस डिजिटल ज़माने में जहाँ चारों तरफ अफवाहों का न्यूज़ दिखती हैं , वहाँ अपने लोगों तक एकदम सच्ची और साफ़-सुथरी हिंदी ख़बरें पहुँचाई जाए |

बचपन से ही मुझे अखबार पढ़ने और हर बात की तह तक जाने का शौक था, और वही शौक आज इस वेबसाइट के रूप में आपके सामने है। हम यहाँ सिर्फ न्यूज़ ही नहीं शेयर करते, बल्कि उन ख़बरों का असर आपके जीवन पर क्या होगा, यह भी बताने की कोशिश करते हैं।

हमें क्यों चुनें?

हम वही बताते हैं जो सच है, बिना किसी मिर्च-मसाले के।

सरकारी जॉब्स हो या बॉलीवुड की हलचल, हम कोशिश करते हैं कि हमारी जानकारी आपके काम आए।

हम किसी अंजान की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह आप तक सही जानकारी पहुँचाते हैं।

अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है, तो बेझिझक हमसे संपर्क करें। आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है।